नए वैरिएंट के 5 केस जापान और 1 फ्रांस में भी मिला, ब्रिटेन में कोरोना की दवाई पर रिसर्च

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8.01 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 64 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 लाख 56 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ब्रिटेन में पाया गया कोविड-19 का नया वैरिएंट अब जापान और फ्रांस पहुंच चुका है। जापान में इस नए वेरिएंट से संक्रमित पांच केस मिले हैं। फ्रांस में एक मरीज इस वेरिएंट के लक्षणों वाला पाया गया है।

जापान और फ्रांस में नई दिक्कत
ब्रिटेन में साउथ अफ्रीका में कोविड-19 के दो नए वैरिएंट पाए गए हैं। साउथ अफ्रीका ने कहा है कि उसके यहां पाया गया वैरिएंट ब्रिटेन में पाए गए वैरिएंट से अलग है। अब नई दिक्कत खड़ी हो गई है। ब्रिटेन में पाए गए वैरिएंट का प्रसार होने लगा है। ‘द गार्डियन’ के मुताबिक, जापान में इस वैरिएंट के लक्षणों वाले पांच मरीज जापान जबकि एक फ्रांस में पाया गया है। इन सभी को सख्त निगरानी में रखा गया है। खास बात यह है कि जापान में जिन पांच लोगों में नया वैरिएंट पाया गया है, वे सभी पिछले हफ्ते ब्रिटेन से लौटे हैं। अब हेल्थ डिपार्टमेंट इनके कॉन्टेक्ट्स से संपर्क कर रहा है।

रूस नए वैरिएंट सामने आने के बाद सतर्क हो गया है। यहां सरकार ने ब्रिटेन से आने और वहां जाने वाली फ्लाट्स पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। पुतिन सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक बयान में कहा- हम किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। स्थानीय संक्रमण को काबू करने के तमाम उपाय किए गए हैं और इसका काफी फायदा भी हुआ है।

शुक्रवार को टोक्यो के शिंजूकू मार्केट प्लेस में मौजूद लोग। ब्रिटेन में पाए गए नए वैरिएंट के पांच मरीज जापान में भी मिल गए हैं। इन सभी को हेल्थ ऑफिशियल्स की निगरानी में रखा गया है।

ब्रिटेन में दवा पर रिसर्च
ब्रिटेन के साइंटिस्ट्स एक नई दवा पर काम कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकेगा। हालांकि, ‘द हेल्थ’ मैगजीन ने अपनी एक अलग रिपोर्ट में कहा है कि इस ड्रग यानी दवा का इस्तेमाल संक्रमित व्यक्ति को ठीक करने में किया जाएगा। ब्रिटेन सरकार या हेल्थ डिपार्टमेंट ने फिलहाल तस्वीर साफ नहीं की है। माना जा रहा है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक इस नए ड्रग पर रिसर्च कर रहे हैं।

शुक्रवार को लंदन के एक हॉस्पिटल में मरीज को वेंटिलेटर पर शिफ्ट करता हेल्थ स्टाफ।

तुर्की ने चीन की वैक्सीन को मंजूरी दी
तुर्की के अधिकारियों को दावा है कि चीन की साइनोवेक वैक्सीन के रिजल्ट 91.25% तक असरदार आए हैं। लंबे वक्त तक चले आखिरी दौर के ट्रायल के बाद सामने आया है कि वैक्सीन पूरी तरह सेफ है। हेल्थ मिनिस्टर फेहरेतीन कोका ने बताया कि जल्द की इसकी पहली खेप चीन से तुर्की पहुंच जाएगी। अभी कुल 30 लाख डोज मिलेंगे। इसे पांच करोड़ तक किया जा सकता है। सरकार कुछ दिनों में फाइजर और बायोएनटेक के साथ भी 45 लाख वैक्सीन के लिए डील करने वाली है।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 19,210,166 338,263 11,257,711
भारत 10,169,818 147,379 9,739,382
ब्राजील 7,448,560 190,515 6,459,335
रूस 2,992,706 53,659 2,398,254
फ्रांस 2,547,771 62,427 189,445
यूके 2,221,312 70,195 N/A
तुर्की 2,118,255 19,371 1,970,803
इटली 2,009,317 70,900 1,344,785
स्पेन 1,869,610 49,824 N/A
जर्मनी 1,624,998 29,792 1,206,200

(आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases


source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-pandemic-country-wise-cases-live-news-and-update-26-december-128053603.html
Previous Post Next Post
Loading...